October 5, 2024
Regional Sports NewsWrestling

महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता मेरठ

  1. मेरठ कॉलेज मेरठ के कुश्ती खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन ग्रुप में चैंपियनशिप तथा ऑल ओवर चैंपियनशिप जीती. फ्री स्टाइल में 2 स्वर्ण पदक, एक रजत और एक कांस्य पदक तथा ग्रीको रोमन में चार स्वर्ण पदक, दो रजत और दो कांस्य पदक यानी कुल 6 स्वर्ण पदक तीन रजत पदक तथा तीन कांस्य पदक प्राप्त कर अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में महाविद्यालय का परचम लहराया. मोहम्मद आदिल 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल – स्वर्ण पदक, सौरभ राणा 70 किलोग्राम फ्रीस्टाइल – स्वर्ण पदक, अमित सूर्या 79 किलोग्राम फ्री स्टाइल- रजत पदक, मयंक तोमर 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल – कांस्य पदक. अंगद यादव 55 किलोग्राम ग्रीको रोमन- स्वर्ण पदक, विवेक कुमार 60 किलोग्राम ग्रीको रोमन – स्वर्ण पदक, धर्मेंद्र कुमार यादव 63 किलोग्राम ग्रीको रोमन- स्वर्ण पदक, आकाश कुमार 72 किलोग्राम ग्रीको रोमन – स्वर्ण पदक, रोहित कुमार 87 किलोग्राम ग्रीको रोमन – रजत पदक, मयंक तोमर 97 किलोग्राम ग्रीको रोमन – रजत पदक, चंदन यादव 67 किलोग्राम ग्रीको रोमन – कांस्य पदक, अमित सूर्या 82 किलोग्राम ग्रीको रोमन – कांस्य पदक. अंतर महाविद्यालय कुश्ती में यह आज तक के इतिहास का मेरठ महाविद्यालय के खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
Country Sports World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button